डालसा ने नीमडीह व सरायकेला में चलाया येस टू लाइफ़, नो टू ड्रग्स अभियान

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. नीमडीह प्रखंड के सामानपुर पंचायत अंतर्गत माकूला ग्राम में नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार जिंदगी को हां, नशा को ना (येस टू लाइफ़, नो टू ड्रग्स ) अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

इसमें डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने ग्रामीणों को नशा मुक्त जीवन के महत्व के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है. साथ ही नशा से जुड़े अपराधों और उनके कानूनी परिणामों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया.

शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को नालसा की विभिन्न योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत तथा जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध कानूनी सेवाओं की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नशा से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया.

इस अवसर पर पीएलवी स्नेहलता महतो, अम्बुज गोप, सुकरंजन कुम्हार, चित्तरंजन सिंह, गुरुपद सिंह, रविन्द्र नाथ सिंह, कालीपद प्रमाणिक, बलराम सिंह आदि शामिल थे.

वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसिफ मिराज के निर्देश पर पीएलवी सुभद्रा महतो, जुसना महतो व कुमुद रंजन महतो ने सदर अस्पताल के निकट व कांड्रा-सरायकेला मार्ग पर जागरूकता अभियान चलाया.

इस दौरान राहगीरों को नशा से दूर रहने की सलाह देते हुए डायल 15100, महिला के अधिकार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के तहत जिन्दगी को हां और नशे को ना कहें की अपील करते हुए जागरूक किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!