
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. वीर शहीद सांसद सुनील महतो असहाय लोगों के मसीहा थे. अपने संघर्ष भरे जीवन को उन्होंने समाजसेवा में लगा दिया. उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा. उक्त बातें सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने छोटा गम्हरिया स्थित वीर शहीद सांसद सुनील महतो के समाधिस्थल पर जयंती समारोह के दौरान कही.
इससे पूर्व विभिन्न संगठन के सदस्यों ने शहीद सांसद सुनील महतो के समाधि पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
इस मौके पर केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदू महतो, जिला संगठन सचिव अमृत महतो, जिला सह सचिव जगदीश महतो, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, वासुदेव महतो, प्रखंड सचिव मंगल माझी, सन्नी सिंह, राजेश गोप समेत पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.

वीर शहीद सुनील महतो जयंती समारोह के मौके पर वीर शहीद सांसद सुनील महतो स्मृति रक्षा समिति की ओर से समाधिस्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. समिति के अध्यक्ष सुशेन महतो की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान शहीद सांसद की माता खांदो देवी व पत्नी पूर्व सांसद सुमन महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
इसके पश्चात पुत्र की जयंती पर माता खांदो देवी ने करीब तीन सौ जरूरतमंदों के बीच वस्त्र व कंबल का वितरण किया. उन्होंने कहा कि हत्या के 19 वर्ष बाद भी पुत्र के हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पाना दुर्भाग्य की बात है. इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष दुर्गाचरण महतो, दिनेश कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो, जनमेजय महतो, अरुण महतो, करुणा महतो समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसके अलावा कुड़मी सेना के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष प्रेम महतो, शापू महतो, शम्भू महतो, जेएलकेएम महिला मोर्चा के सविता महतो, सुचित्रा महतो, शंकरी महतो, लखी, रानी, ममता, मीता के अलावा राजद कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी.

गम्हरिया स्थित संथाल सरना उमूल में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा दिशोम गुरू शिबू सोरेन व शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती मनायी गयी. प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी जयंती मनायी.
साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर सोखेन हेंब्रम, देवनाथ सिंह सरदार, कोंदा बेसरा, हेमंत मार्डी समेत पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.
