आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड छह में जातीय आधारित जनगणना में गड़बड़ी, कुम्हार को दर्शाया एससी, सदस्यों ने जताया विरोध

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कराये गये जातीय जनगणना के दौरान वार्ड छह में काफी गड़बड़ी देखने को मिल रही है.

जनगणना के दौरान बरती गयी अनियमितता का खामियाजा वहां के कुम्हार समाज के लोगों को भुगतना पड़ रहा है. इसको लेकर कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों ने रविवार को पूर्व पार्षद ममता बेज के घर में बैठक कर सूची पर आपत्ती प्रकट की.

साथ ही सूची में सुधार कराने के बाद ही नगर निगम चुनाव की अधिसूचना जारी करने की मांग की गयी.

पूर्व पार्षद ममता बेज ने बताया कि सूची में काफी अनियमितता बरती गयी है. घर बैठे सर्वे किये जाने की वजह से कुम्हार समाज के दास जाति के लोगों को एससी दर्शाया गया है.

उन्होंने कहा अगर वास्तव में कुम्हार एससी है तो समाज के लोगों को हरिजन का प्रमाण पत्र दिया जाये. अन्यथा सर्वे में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की गयी.

इस मौके पर मथुर दास, प्रेम चंद्र दास, हरेकृष्ण दास, मानस दास, गुरूपद दास आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!