कुड़मी समाज आंदोलन के खिलाफ संथालडीह में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

साइट में प्रवेश करने के लिए QR CODE स्कैन करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कुड़मी समाज को एसटी में शामिल करने को लेकर समाज के सदस्यों द्वारा शुरू किये गये आंदोलन का आदिवासी बहुल गांवों में विरोध जारी है.

इसके तहत गम्हरिया प्रखंड के बुरूडीह पंचायत अंतर्गत संथालडीह में आदिवासी समाज के ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें कुड़मी समाज के आंदोलन का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया गया.

साथ ही आंदोलन के खिलाफ आंदोलन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामस्तर पर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. ग्रामीणों ने कहा कि कुड़मी को किसी भी कीमत पर एसटी  में शामिल होने नहीं देंगे.

कुड़मी समाज आरक्षण के लालच में एसटी बनकर हमार हक छिनना चाह रहे है. उनकी मंशा को कभी पूरा होने नहीं दिया जायेगा. ग्रामीणों ने कहा कि आंदोलन के खिलाफ बुरूडीह पंचायत के आदिवासी बहुल गांवों के साथ-साथ प्रखंड क्षेत्र में अभियान चलाया जायेगा. इसके पश्चात प्रखंड मुख्यालय में भी शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.

विरोध प्रकट करने वालों में माझी बाबा विक्रम मुर्मू, जोग माझी अर्जुन मार्डी, गोपाल मार्डी, मुगली मुर्मू, लखी हेंब्रम, गोपाल मुर्मू, प्यारेलाल मार्डी, मंगल मुर्मू, कुवर मार्डी, सुरेश हांसदा, झानो सोरेन समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!