
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कुड़मी समाज को एसटी में शामिल करने को लेकर समाज के सदस्यों द्वारा शुरू किये गये आंदोलन के विरोध में आदिवासी समाज के लोग एकजुट होने लगे है.
मंगलवार को टायो गेट स्थित संथाल सरना उमूल में आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों के युवा तथा प्रतिनिधियों की बैठक कारजी बाबा लश्कर टुडू की अध्यक्षता में हुई. इसमें कुड़मी समाज के आंदोलन का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया गया.
साथ ही आंदोलन के खिलाफ 13 अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालय में विशाल विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. जिसमें दस हजार लोगों के शामिल होने की बात कही गयी. सदस्यों ने कहा कि कुड़मी को किसी भी कीमत पर एसटी में शामिल होने नहीं देंगे.
कुड़मी समाज आरक्षण के लालच में एसटी बनकर हमार हक छिनना चाह रहे है. उनकी मंशा को कभी पूरा होने नहीं दिया जायेगा. ग्रामीणों ने कहा कि आंदोलन के खिलाफ बुरूडीह पंचायत के आदिवासी बहुल गांवों के साथ-साथ प्रखंड क्षेत्र में अभियान चलाया जायेगा.
बैठक में जोगेंद्र मार्डी, देव मार्डी, गौरीशंकर टुडू, शंकर मार्डी, राम हांसदा, हरि टुडू, रवींद्र बास्के, श्याम सिंह सरदार, होपना बेसरा, लोकेश्वर टुडू, सीताराम हेंब्रम, पप्पू बेसरा, राजा टुडू समेत विभिन्न संगठन के सदस्य उपस्थित थे.
