पृथ्वी दिवस पर चालियामा में विधिक जागरूकता शिविर, पर्यावरण संरक्षण व कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़ें : कांड्रा बाजार में बच्चा चोरी की अफवाह के खिलाफ चला जागरूकता अभियान

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. नीमडीह प्रखंड के चालियामा (काठालडीह) ग्राम में पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री तौसीफ मिराज के निर्देशानुसार किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है.

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों को पेड़ लगाने, जल संरक्षण करने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित किया. साथ ही प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, जंगलों की कटाई और घटते प्राकृतिक संसाधनों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई.

इस अवसर पर पीएलवी साधन महतो, दुर्गापद सिंह, बृस्पति सिंह, नीलमनी सिंह, पूजा सिंह एवं सुकदेव सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

जागरूकता अभियान में शामिल पीएलवी व स्थानीय लोग

वहीं आदित्यपुर में शिविर के दौरान पीएलवी रूपाली पति ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी. इसके साथ ही लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता, विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नालसा (NALSA) की योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच कानूनी पुस्तिकाओं एवं पर्चियों का वितरण किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!