
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
साइट में प्रवेश करने के लिए QR CODE स्कैन करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सोमवार से क्षेत्र में दुर्गापूजा का शुभारंभ हो गया. पूजा से पूर्व कई पूजा पंडाल का अतिथियों द्वारा उद्घाटन किया गया.
श्री श्री सार्वजनिक मां दूर्गा पूजा कमिटी कोलाबिरा की ओर से मंदिर परिसर में निर्मित पूजा पंडाल का उद्घाटन गम्हरिया प्रखंड भाग 13 के जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल तथा विधायक दशरथ गागराई के प्रतिनिधि मांगीलाल महतो ने संयुक्त रूप से किया.
इसके पश्चात उन्होंने माता के समक्ष माथा टेक खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की. इस मौके पर पूर्व मुखिया मनोहर महतो, साधन महतो, संतोष महतो, अक्षय पंडा, प्रेमचांद महतो, मधुसुदन सरदार समेत पूजा समिति के सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित थे.

वहीं छोटा गम्हरिया दुर्गापूजा मैदान में निर्मित पूजा पंडाल का रविवार देर शाम दिवंगत सांसद सुनील महतो की मां खांदो देवी, आजसू पार्टी नेता हरेलाल महतो, सत्यनारायण महतो, प्रो रविशंकर कुमार, समिति के अध्यक्ष सुसेन महतो व फूलकांत झा ने फीता काटकर उद्घाटन किया.

इसके अलावा मूसरीकूदर में निर्मित पंडाल का उद्घाटन गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने किया. इस मौके पर भूमिपूजन में पुजारी टीडी पंडा, अध्यक्ष हरदेव नायक, संरक्षक विश्वनाथ महतो, देवेंद्र महतो, लक्खीचरण महतो, कालीचरण गोराई, दिनेश महतो, संतोष महतो, जनता राम महतो, डॉक्टर महतो, भगीरथ नायक, सोखेन मंडल, वरूण महतो आदि सदस्य उपस्थित थे.
