
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नारायणपुर, चामारू, टेंटोपोसी व बांधडीह पंचायत से होकर बन रहे करीब 18 किमी लंबी सड़क में एजेंसी द्वारा अनियमिता बरते जाने की शिकायत सांसद प्रतिनिधि सूरज महतो ने झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव से कर कार्रवाई करने की मांग की है.
श्री महतो ने बताया कि कार्य अवधि समाप्त होने के बाद भी अधिकतर रोड में पीसीसी कार्य नहीं हुआ है. कालीकरण का काम करके छोड़ दिया गया है. रोड किनारे में मिट्टी मुरूम से रोड को कवर करने का भी कार्य कहीं पर नहीं हुआ है. इसकी वजह से कई जगह पर सड़क का मिट्टी धंसने लगा है.
इससे करोड़ों की लागत से बन रही सड़क कभी भी धंसने के कगार पर आ गयी है. श्री महतो ने कठोर कार्रवाई करते हुए संवेदकों को काली सूची में डालने की मांग की है.
