
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जेडीसी टीजीएस टाटा स्टील गम्हरिया के तत्वाधान में इंजीनियरिंग डेवलपमेंट एंड इनोवेशन सेंटर (ईडीआईसी) गम्हारिया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि टीजीएस के जीएम शरद शर्मा, विशिष्ट अतिथि जेडीसी वाइस चेयरमैन सह टिस्को मजदूर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, जेनरल सेक्रेटरी शिवलखन सिंह ने किया.
जेडीसी चेयरमैन पंचम प्राणलाल टांक व मुख्य मानव संसाधन प्रबंधक इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट राशिद जाफरी के मार्गदर्शन पर आयोजित शिविर में 47 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व उपहार प्रदान कर रक्तदान के प्रति प्रोत्साहित किया गया.
शिविर में प्रदीप घोष, बिजेश यतिंद्रन, अरुण कुमार, डॉ विवेक शर्मा, विशिष्ट प्रबंधक संजय कुमार सिंह, उदय शंकर पाठक, संजय तिवारी, विकास वर्मा, दिनेश उपाध्याय , रंजन मिश्रा, प्रभुनाथ कर्ण, दिलीप महतो, नवीन कुमार, ओमप्रकाश पाठक, कौशल कुमार समेत कर्मी उपस्थित थे.
