
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत लार्ज सेक्टर स्थित क्राफ्टमैन आटोमेशन लिमिटेड कंपनी में जेएलकेएम कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये गेट जाम मामले में प्रबंधन द्वारा तीन नामजद समेत करीब 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
कंपनी के सहायक मानव संसाधन विभाग के जयशंकर द्वारा गम्हरिया थाना में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरूण महतो, जिलाध्यक्ष दीपक महतो, कोषाध्यक्ष राज महतो समेत अज्ञात के खिलाफ बिना सूचना के कंपनी का घेराव करने, कर्मचारियों से गाली-गलौज धक्का मुक्की कर धमकी देने तथा कंपनी के उत्पादन को रोकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.
विदित हो कि काम से निकाले गये कंपनी के 48 कामगारों को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर 20 अगस्त को जेएलकेएम द्वारा कंपनी गेट जाम कर प्रबंधन को दस दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था.
