सेना से सेवानिवृत्त होने पर संजय महतो का भव्य स्वागत, युवाओं के लिए बताए गए प्रेरणास्रोत

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : आसेका ने कराया ओलचिकी लिपि में वार्षिक परीक्षा, 21 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

इसे भी पढ़े : डुंगरीकुली के एकमात्र तालाब को बचाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई नहीं होने पर स्वयं कदम उठाने की चेतावनी

इसे भी पढ़े : सीतारामपुर डैम की बदहाल स्थिति पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, निगरानी समिति का गठन

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे सोनारी निवासी संजय महतो का कोलाबिरा में सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी शंभू मंडल ने किया.

जानकारी के अनुसार संजय महतो ने खेल कोटा के माध्यम से भारतीय सेना में सेवा शुरू की थी. लंबे समय तक देश की सेवा करने के बाद वे 31 मई को सेना से सेवानिवृत्त हुए. उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के खेलप्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया.

खेल और देश सेवा के प्रति युवाओं को करते रहे प्रेरित
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि संजय महतो बचपन से ही खेल गतिविधियों से जुड़े रहे हैं. उन्होंने न केवल खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, बल्कि देश सेवा के प्रति भी युवाओं में जागरूकता पैदा करने का कार्य किया है. उनके व्यक्तित्व और कार्यों को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया गया.

शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान एशियन मेडलिस्ट सुदाम मार्डी ने संजय महतो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. वहीं चंद्र मुर्मू ने आदिवासी शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया. उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की. इस अवसर पर विनोद मंडल, लालू सोरेन, संजय हांसदा, अजय मंडल, सूरज मंडल, सहदेव नायक, अभिषेक लोहार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!