चोरी का सामान के साथ चार गिरफ्तार, मालवाहक वाहन व कार जब्त

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना पुलिस ने अभियान चलाकर बंद कंपनी से चोरी करने वाले गिरोह के चार लोगों को चोरी का सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उनके पास से पुलिस ने मालवाहक 407 वाहन व कार भी बरामद किया है.

थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि गम्हरिया स्थित बंद कंपनी से लगातार हो रही चोरी की शिकायत मिल रही थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान चोरी का सामान लदा मालवाहक 407 वाहन व एक कार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

वहीं घटना में शामिल तीन अन्य लोग गणेश प्रमाणिक, सोनू रजक, टकला के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गयी है. जब्त सामानों की कीमत लाखों रुपये की बतायी जा रही है.

इनकी हुई गिरफ्तारी
जयसिंह तामसोय, स्थायी पता कुमिरता, थाना कुमारडुगी, पश्चिमी सिंहभूम. वर्तमान पता टायो कॉलोनी गम्हरिया.
अजय पूर्ति उर्फ विजय पूर्ति, स्थायी पता ग्राम किताडीह, थाना परसुडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम जशेदपुर. वर्तमान पता ग्राम शंकरपुर, थाना गम्हरिया.
गगन कारूवा, पता ग्राम सालडीह बस्ती, गैस गोदाम के समीप गम्हरिया.
महाबीर हांसदा, स्थायी पता ग्राम उदयपुर, थाना गम्हरिया. वर्तमान पता अपने मामा के घर ग्राम सालडीह बस्ती, थाना गम्हरिया.

जब्त सामान व वाहन

घटना में प्रयुक्त एलपीटी मालवाहक वाहन (जेएच10बीवी6021), स्वीफ्ट डिजायर कार (जेएच08सी2625), समेटा हुआ तांबा का मोटा तार का एक बंडल वजन करीब 20 किलोग्राम अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये, काला रंग का कवर तार दो बंडल वजन करीब 20 किलोग्राम अनुमानित किमत करीब 40 हजार रुपये, एल्युमिनियम तार का दो बंडल वजन करीब 40 किग्रा अनुमानित किमत करीब 20 हजार रुपये आदि.

टीम में शामिल पुलिसकर्मी
कुणाल कुमार, पुनि सह थाना प्रभारी, संतोष सरदार, ललन रविदास, सीताराम सिंह पाहन, दिलीप पूर्ति, सुभाष महतो, राकेश कुमार दूबे आदि.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!