
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया टायो गेट स्थित डाकघर के पास सर्विस रोड से सटे जमीन पर दिनदहाड़े कचड़ा डंपिंग किये जाने से स्थानीय लोग व राहगीर भड़क गये.
साथ ही इस पर आपत्ती जताते हुए उसे तत्काल हटाने की मांग की गयी. लोगों के अनुसार जिस जगह पर कचड़ा को डंपिंग किया जा रहा है. वह सर्विस रोड से सटा हुआ है.
उसकी बायी ओर डाकघर है, जबकि दायी ओर शिव मंदिर स्थापित है. वहीं कचड़ा डंपिंग किये गये जगह पर एक झोपड़ीनुमा दुकान भी है. इसकी वजह से उक्त स्थल पर हमेशा लोगों का आवागमन होता रहता है.
कचड़ा डंपिंग करने आये मजदूरों ने बताया कि कचड़ा किसी राकेश नामक व्यक्ति का है. उसके द्वारा कचड़ा फेंकने के लिए उक्त जगह दिखाया गया है. सड़क से सटे जगह पर कचड़ा डंपिंग किये जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है.
