जगह-जगह हो रहे शिलान्यास को झामुमो ने बताया दिखावा, प्रखंड अध्यक्ष ने कहा : सिर्फ शिलान्यास करने का मतलब क्षेत्र का विकास नहीं

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन के मुख्यमंत्री कार्यकाल में प्रस्तावित योजनाओं का शिलान्यास को झामुमो ने महज दिखावा बताया. साथ ही उक्त कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को दिग्भ्रमित किये जाने की बात कही गयी.

मामले को लेकर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के नाम से बोर्ड लगाकर योजनाओं का शिलान्यास किये जाने से क्षेत्र का विकास नहीं होगा, बल्कि उसे निर्धारित समय पर पूरा करना भी जरूरी होता है. उन्होंने कहा कि इससे पूर्व 19 फरवरी को भी बुरूडीह पंचायत के शिवपुर व बडडीह में सड़क का शिलान्यास किया गया है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री के नाम का बोर्ड लगाकर विभाग निर्माण कार्य शुरू करना भूल गयी है.

इसी प्रकार करीब 50 करोड़ की लागत से बन रहे ईटागढ़ पंचायत के तिरीलडीह से नवागढ़ तक जयकान से राजनगर प्रखंड के छोटा कुनाबेड़ा होते हुए बलरामपुर सीमा तक, जयकान पंचायत के शोभापुर से नवागढ़ पंचायत के पोगरोडीह तक तथा डुडरा पंचायत के डुडरा से ईटागढ़ पंचायत के पातड़ी तक सड़क निर्माण भी शुरू किया गया, लेकिन वर्तमान में उक्त सड़क निर्माण की स्थिति क्या है. इसको भी देखने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि शिलान्यास के नाम पर सिर्फ ग्रामीणों को दिग्भ्रमित करने का काम किया जा रहा है. झामुमो ने विभाग से पूर्व में शिलान्यास किये गये योजनाओं को पूरा किया करने की मांग की गयी. इसके लिए प्रतिनिधिमंडल सूची के साथ उपायुक्त से मिलेंगे. इसके अलावा भोगनाडीह में हुई घटना की निंदा करते हुए उसकी जांचकर घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने की मांग सरकार से की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!