
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड एक अंतर्गत हथियाडीह मुख्यमार्ग से बड़ौदा आश्रम तक की जर्जर सड़क का निर्माण कार्य शिलान्यास के सात वर्ष बाद भी पूरी नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. इससे आक्रोशित देवगांव व बोनडीह के लोगों ने इसकी शिकायत कांग्रेस नेता देवांग चंद्र मुखी से की गयी. वहीं समस्या को गंभीरता से लेते हुए श्री मुखी ने पोस्ट के माध्यम से इसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री व उपायुक्त से की.
श्री मुखी ने बताया कि करीब दो करोड़ की लागत से बनने वाली उक्त सड़क का शिलान्यास 15 जून 2018 को तत्कालीन सांसद लक्ष्मण गिलुवा, मेयर विनोद श्रीवास्तव, उपमेयर अमित सिंह व पार्षद गीता देवी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था. शिलान्यास के सात वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. उन्होंने कहा कि करीब पांच वर्ष पूर्व निगम द्वारा गांव में पीसीसी सड़क बनवाना शुरू किया गया, लेकिन अभी तक उसे पूरा नहीं किया गया है.
बरसात में कीचड़ में तबदील हो जाती है सड़क
श्री मुखी ने बताया कि सड़क इतनी जर्जर हो गयी है कि बरसात के दिनों में सड़क कीचड़ में तबदील हो जाती है. वहीं दयनीय स्थिति की वजह से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर स्कूली बच्चे व मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है.
