
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला-कांड्रा-आदित्यपुर मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटना को लेकर राहगीरों में भय का माहौल बन गया है. झारखंड आंदोलनकारी भोजोहरि मार्डी ने कहा कि जर्जर सड़क की वजह से उक्त मार्ग पर सड़क दुर्घटनाएं घट रही है. वहीं दुर्घटना का शिकार होकर लोग घायल हो रहे है.
जगह-जगह जर्जर हुई सड़क की स्थिति को लेकर राहगीरों में इतना भय है कि यात्रा करने को डर रहे है. श्री मार्डी ने कहा कि जर्जर सड़क में सुधार करने को लेकर निर्माता एजेंसी जेएआरडीसीएल को कोई मतलब नहीं है.
एजेंसी का काम सिर्फ टॉल वसूली तक सीमित रह गयी है. उन्होंने कहा कि अगर एजेंसी द्वारा जर्जर सड़क की मरम्मती नहीं करवाती है तो टॉल बूथ के पास टॉल वसूली के विरोध में अभियान चलाया जायेगा.
