
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

रांची/जमशेदपुर, झारखंड. झारखण्ड राज्य के सूंड़ी के अन्य पिछड़ा वर्ग जैसे सुढ़ी, सूड़ी, सूंडी, सूंडी चासा/ शुन्डीक वैश/ शौन्डीक /सुमंडल/मंडल को केन्द्रीय सूची में शामिल करने को लेकर रांची के मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इसमें कोल्हान के प्रतिनिधिमंडल शामिल होकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर व सदस्य भुवन भूषण कमल को झारखंड के सूंड़ी समाज द्वारा ज्ञापन सौंपा गया.
साथ ही जनसुनवाई में सूंड़ी समाज के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा भी अपना पक्ष अपना पक्ष रखते हुए केंद्र के अति पिछड़ा वर्ग के सूची में शामिल करने की मांग की गयी. प्रतिनिधिमंडल में सनत मंडल, रमेश साहू, वीरेंद्र साहू, अशोक प्रसाद, ब्रह्मदेव प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता मितुल कुमार, तपन मंडल, कार्तिक मंडल व सोहन लाल मंडल आदि शामिल थे.
