भोगनाडीह मामले में झामुमो जिलाध्यक्ष ने कहा : जांच में सामने आयेंगे कई भाजपाइयों का नाम

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. 30 जून को संथाल परगना के भोगनाडीह में घटी घटना की झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने निंदा करते हुए कहा कि घटना निश्चित रूप से शर्मनाक, निंदनीय और काफी गंभीर है. उक्त घटनाक्रम में विपक्षी दलों खासकर भाजपा की जो भूमिका रही वह चिंता का विषय है.

एक पवित्र और ऐतिहासिक स्थल पर इस प्रकार की घटना कराकर भाजपा ने संथाल परगना सहित पूरे झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों को शर्मसार करने का कुत्सित प्रयास किया है. डॉ महतो ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर कुछ गिरफ्तारियां जरूर हुई हैं, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इसमें भाजपा के कई नामचीन और स्थापित नेताओं के नाम सामने आएंगे.

कुल मिलाकर भाजपा राज्य में अपना जनाधार खोने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी गिरती हुई साख से पूरी तरह से बौखला गयी है. इसकी वजह से अपने परंपरागत अंदाज में दंगे-फसाद कराकर राजनीतिक साख वापस पाने की जुगत में है. इसीलिए अब स्वच्छ राजनीति छोड़ कर आपराधिक तरीकों से राजनीति शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को समझना चाहिए कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो किसी पार्टी विशेष के नहीं, बल्कि झारखण्ड के हीरो के रूप में याद किये जाते हैं.

ऐसे महान सेनानियों के पावन कार्यक्रम को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किसी भी रूप से स्वीकार्य नहीं है. वहीं जिस तरह से कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के हथियारबंद लोग पहुंचे थे. यह संथाल परगना के साथ ही पूरे झारखंड को हिंसा और दंगे की आग में झोंकने की बड़ी साज़िश थी, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया. साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से भोगनाडीह की घटना के उच्चस्तरीय जांच की मांग की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!