
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

देवघर, झारखंड. जसीडीह-दुमका रेलखंड पर गुरुवार रात को एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. नंदन पहाड़ के सिंघवा गांव के पास ट्रेन का इंजन अचानक बोगी से अलग हो गया. इसमें किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना को लेकर करीब 20 मिनट तक यात्रियों में अफरा तफरी मची रही.
जानकारी के मुताबिक जसीडीह स्टेशन से ट्रेन खुलने के कुछ देर बाद नंदन पहाड़ के समीप सिंधवा गांव के पास ट्रेन का कपलिंग (कपलीन) टूट जाने से इंजन आगे निकल गया, जबकि पीछे की सभी बोगियां ट्रैक पर ही छूट गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कपलिंग टूटने के बाद इंजन और बोगियों के बीच दूरी बढ़ती गयी.
उस समय ट्रेन की रफ्तार कम थी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. घटना का अहसास होते ही लोको पायलट ने इंजन की गति और धीमी कर दी. इसके बाद चालक ने तुरंत इसकी सूचना जसीडीह स्टेशन को दी. सूचना मिलते ही जसीडीह स्टेशन से रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची.
तकनीकी जांच के बाद कपलिंग को ठीक किया गया. इसके बाद ट्रेन को सावधानीपूर्वक देवघर की ओर ले जाया गया. विभागीय टीम घटना की जांच में जुट गयी है.
