चामारू पंचायत सचिवालय में आयोजित शिविर में आये 49 आवेदन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत चामारू पंचायत सचिवालय में कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग की ओर से जागरूकता शिविर लगाया गया. इसमें ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित की गयी.

शिविर में उपस्थित टीवीओ आदित्यपुर डॉ केके चौधरी ने बताया कि शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित 45 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें बकरा विकास योजना के 15, विद्युत चालित चैफ कटर दो, बोरिंग एक, बतख पालन 25, दुधारू गाय के दो व मत्स्य के चार आवेदन शामिल है. डॉ चौधरी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों को पहले ग्राम सभा, फिर प्रखंड स्तर व उसके बाद जिला स्तर पर पारित होने के बाद लाभ मिलेगा. शिविर में मुखिया सावित्री मुदी, पंचायत सचिव लालबाबू साहु, ग्राम प्रधान प्रभात रंजन महतो समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

वहीं शिविर के कुछ देर पूर्व ग्राम प्रधान श्री महतो को सूचना दिये जाने पर वे भड़क गये. उन्होंने कहा कि बीडीओ कार्यालय से 23 जून को आदेश जारी हुआ है, पंचायत के जनप्रतिनिधियों को शिविर के एक घंटा पूर्व जानकारी दी गयी. इसकी वजह से अधिकांश वार्ड सदस्य व ग्राम प्रधानों की उपस्थिति नहीं हो पायी. इसको लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा रोष प्रकट किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!