सुधीर चंद्र महतो बने विधायक दशरथ गागराई के प्रतिनिधि

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने उपरदुगनी निवासी सुधीर चन्द्र महतो को सरायकेला प्रखंड के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया. मनोनयन के पश्चात जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो की उपस्थिति में श्री महतो को नियुक्ति पत्र सौपा. पत्र के माध्यम से विधायक श्री गागराई ने कहा कि सुधीर महतो मेरी अनुपस्थिति में प्रखंड स्तरीय शासकीय बैठकों में शामिल होंगे एवं जनहित से जुड़े विषयों पर संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करेंगे.

वहीं विधायक प्रतिनिधि श्री महतो ने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने के साथ ही आम जनता के साथ सदैव खड़ा रहूंगा. इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ महतो ने भी श्री महतो का अभिनंदन किया.

उन्होंने कहा कि श्री महतो ने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने, गरीबों की जुबान बनकर काम करने का काम किया हैं. उन्होंने शुरू से जात-पात, भेद-भाव, ऊंच-नीच की राजनीति से ऊपर उठकर जनता की सेवा करते रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!