जब्त किया गया बोरिंग वाहन वनरक्षी आवास प्रागण से चोरी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड सह सरायकेला थाना अंतर्गत साहेबगंज स्थित वनरक्षी आवास प्रांगण में जब्त कर रखी गयी से बोरिंग वाहन की चोरी हो गयी. मामले को लेकर राजनगर प्रखंड के प्रभारी वनपाल सुभम पंडा द्वारा सरायकेला थाना में वाहन मालिक व एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. श्री पंडा के अनुसार 14 जून को अपरान्ह करीब डेढ़ बजे धुरीपदा पीएफ अधिसूचित वनभूमि में अवैध रूप से बोरिंग करने के जुर्म में प्रयुक्त बोरिंग गाड़ी को जब्त कर साहेबगंज स्थित वनरक्षी आवास लाया गया था, जो 16 जून को चोरी हो गयी.

प्राथमिकी में बताया गया है कि धुरीपदा से सरायकेला लाने के क्रम में वाहन मालिक एजेंट एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाड़ी ले जाने के लिए रोकने का काफी प्रयास किया गया. इस दौरान राजनगर थाना प्रभारी के सहयोग से साहेबगंज स्थित वनरक्षी आवास लाया गया था, जिसे चोरों ने प्रांगण से ले भागे. मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है. वहीं जब्त किये गये वाहन को वनरक्षी आवास से चोरी कर ले जाने का मामला चर्चा का विषय बन गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!