
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. डीवीसी मोड़ के पास आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड दो व तीन को जोड़ने वाली सड़क जलमग्न हो गयी है. इसकी वजह से उक्त मार्ग से होकर आवागमन प्रभावित हो जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. मामले को लेकर जेएलकेएम नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो ने बताया कि लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए 23 मई को आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक को ज्ञापन सौंप मामले को संज्ञान में लेने की मांग की गयी थी, लेकिन अभी तक इसपर पहल नहीं किये जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है.
श्री महतो ने बताया कि वहां दो बिल्डर है. एक बिल्डर द्वारा पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि दूसरा बिल्डर पानी को रोक रहा है. दोनों बिल्डर के विवाद का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि मामले को लेकर जनाक्रोश बढ़ रहा है. शीघ्र ही पार्टी स्तर से बिल्डर कार्यालय व बिल्डर का घेराव किया जायेगा.
