छह माह से विद्युत आपूर्ति ठप रहने से भड़के बैजनाथपुर के ग्रामीण, बिजली चोरी कर उपयोग करने वाले छह लोगों पर केस

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत डुमरा पंचायत का बैजनाथपुर गांव, जहां ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से छह माह से विद्युत आपूर्ति ठप है. जनप्रतिनिधियों व विभाग से लगातार गुहार लगाये जाने के बाद भी किसी प्रकार की पहल नहीं होने से ग्रमीण भड़क गये. साथ ही ट्रांसफार्मर के समक्ष प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया. ग्रामीणों ने बताया कि कपीब 25 परिवार वाले उक्त गांव को विभाग द्वारा दस केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है, जो करीब छह माह पूर्व खराब हो गया. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत विभाग को भी दी गयी. इसके बाद भी खराब ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया. इसकी वजह से ग्रामीणों को करीब छह माह से अंधेरे में रहने को विवश होना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि हाथी प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से शाम होते ही घर से निकलना मुश्किल हो जाता है. प्रदर्शन करने वालों में सोनी सोरेन, कोयली मांझी, जयंती टुडू, खुची मांझी, पूजा प्रमाणिक, इंदु बारिक, उषा प्रमाणिक, सोनिया प्रमाणिक, अनीता बारिक, सानू बारिक, राहुल प्रमाणिक, कृष्णा माझी, राजू प्रमाणिक, मगन बारिक, चाईनी माझी, होलिका देवी, गोविन्द टुडू, उमेश टुडू, नरेश टुडू, जोबा किस्कू, गुरुवारी, रायमुनि माझी, रायमुनि किस्कू आदि ग्रामीण शामिल थे. बिजली चोरी कर उपयोग करने वाले छह लोगों पर केस : विद्युत विभाग की टीम ने गम्हरिया व सरायकेला थाना अंतर्गत कई गांवों मे छापामारी अभियान चलाया गया. गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर में टीम द्वारा चलाये गये अभियान के दौरान गरीब नाथ सिंह (जीएन सिंह) के घर में विद्युत चोरी कर उपयोग करते पकड़ा गया. मामले को लेकर विभाग द्वारा गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं सरायकेला थाना अंतर्गत दुगनी, जोरडीहा, सरमाली, डांगरडीहा आदि जगहों पर अभियान चलाया गया. इस दौरान पांच लोगों को बिजली चोरी कर उपयोग करते पकड़ा गया, जिनके खिलाफ सरायकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. कार्रवाई किये गये लोगों में अख्तर अली, सीता देवी, अजीत कुमार मंडल, गणेश मंडल, फूलचंद महतो शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!