सरायकेला-खरसावां, झारखंड. विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा के जुमलेबाजी को राज्य की जनता ने नकार दिया. इसका उदाहरण परिणाम में देखने को मिला. उक्त बातें विधायक दशरथ गागराई ने गम्हरिया प्रखंड के चामारू में कही. इससे पूर्व उन्होंने पंचायत अंतर्गत दुर्गा मंदिर में पत्नी बसंती गागराई के साथ पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की.

श्री गागराई ने कहा कि दुर्गामंदिर परिसर में चहारदीवारी निर्माण करवाया जायेगा. इसके पश्चात झामुमो कार्यकर्ताओं ने श्री गागराई का अभिनंदन किया गया. साथ ही आसनबनी व भोलाडीह से विजय जुलूस निकाल जीत का जश्न मनाते हुए जनता के प्रति आभार प्रकट किया गया. इस मौके पर उपप्रमुख बासुदेव महतो, विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो, लक्ष्मण महतो, सूरज महतो, शैलेंद्र महतो, लालटू महतो, मनसा मार्डी समेत झामुमो के महिला-पुरूष कार्यकर्ता शामिल थे.
