सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के पंचायत सचिव मकरध्वज महतो को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी. इसको लेकर प्रखंड मुख्यालय सभागार में समारोह आयोजित कर उन्हें उपहार भेंटकर उनके दीर्घायु व निरोग रहने की कामना की गयी. श्री महतो ने बताया कि अपने 29 वर्ष के कार्यकाल में वे गम्हरिया, चांडिल, नीमडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में योगदान दिये है. समारोह में बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी, बीपीआरओ सुनील चौधरी, सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी, झारखंड आंदोलनकारी सुसेन महतो समेत प्रखंडकर्मी शामिल थे.
