आरआइटी के वोनडीह में असामाजिक तत्वों ने झोपड़ीनुमा होटल को जलाया

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आरआइटी थाना अंतर्गत कृष्णापुर वोनडीह में तालाब चौक के पास विनोती मुदी नामक विधवा वृद्धा द्वारा संचालित झोपड़ीनुमा होटल को असामाजिक तत्वों द्वारा जला दिया गया. मामले को लेकर महिला ने आरआइटी थाना में लिखित शिकायत कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. महिला ने उक्त घटना को अंजाम देने में उसके देवर पर ही शक जताया है. महिला के अनुसार देवर के साथ जमीन विवाद चल रहा है. घटना की गतिविधि पास के कंपनी में लगी सीसीटीवी में भी कैद हो गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!