स्ट्रीट लाइट की रौशनी से जगमगाया कांड्रा-सरायकेला मार्ग

module: a; hw-remosaic: 0; touch: (0.45972222, 0.45972222); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 29.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~25: 0.0;

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कांड्रा-सारायकेला मार्ग स्ट्रीट लाइट की रौशनी से जगमगाया. आरकेएफएल कंपनी की रामाकृष्णा फाउंडेशन द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत एक कदम रौशनी की ओर अभियान अंतर्गत सड़क किनारे करीब 11 किमी तक लगाये गये स्ट्रीट लाइट का सोमवार को मुख्य अतिथि उपायुक्त रविशंकर शुक्ला व विशिष्ट अतिथि एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया. श्री शुक्ला ने कहा कि उक्त मार्ग पर रौशनी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से आये दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे थे. इसको देखते हुए कंपनी द्वारा उक्त पहल करते हुए निश्चिंतपुर से दुगनी सीआरपीएफ कैंप तक सड़क किनारे लाइट लगवाया गया, जो सराहनीय पहल है. उन्होंने आस-पास के अन्य कंपनियों से भी सामाजिक कार्यों में योगदान देने की अपील की. इस मौके पर पद्मश्री छुटनी महतो, जिप सदस्य शंभू मंडल, मुखिया संगीता हांसदा, पियो हांसदा, शीला हाइबुरू, सकेंद्र हांसदा, रवींद्र मंडल के अलावा कंपनी के निदेशक चैतन्य जालान, सीइओ शक्ति सेनापति, बीके खेतान, राहुल बगाड़िया समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, कंपनी के पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!