
मृतक का फाइल फोटो
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत ऊषा मोड़ के पास खड़े ट्रेलर से एक बाइक टकरा गयी. उक्त घटना में बाइक सवार करीब 27 वर्षीय छोटा गम्हरिया निवासी समीर मंडल व पितांबर नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए एमजीएम भेजा, जहां चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से ऊषा मोड़ की ओर आ रहे थे. इसी दौरान खड़े ट्रेलर से टकराकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.
लाइट नहीं जलने व जहां-तहां वाहनों के खड़े रहने से हुई घटना
घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है. लोगों के अनुसार ऊषा मोड़ में आदित्यपुर-कांड्रा मुख्यमार्ग की एक भी लाइट जलती नहीं है. वहीं उक्त जगह पर जहां-तहां भारी वाहनों के खड़े रहने से अक्सर दुर्घटना होती रहती है. मामले को लेकर कई बार प्रशासन से मांग करने के बाद भी कोई पहल नहीं किये जाने का खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है.

अनियंत्रित हेकर डिवायर से टकरायी कार
आदित्यपुर टोल प्लाजा के पास मंगलवार की रात अनियंत्रण होकर डिवाइडर से टकरा गयी. घटना के बाद वाहन का एयरबैग खुल जाने से उसपर सवार लोगों की जान बच गयी.
