सरायकेला-खरसावां, झारखंड. विधानसभा चुनाव मे इंडिया महागठबंधन की पूर्ण बहुमत से विजयी होने व ईचागढ विधानसभा से रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने पर ईचागढ विधायक सविता महतो के आवास पंहुचकर झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर जिला संयुक्त सचिव धर्मु गोप, झामुमो जिला सोशल मिडिया प्रभारी सह जेसीएम जिलाध्यक्ष सुदामा हेम्ब्रम, झायुमो जिला सचिव दीनबंधु महतो, झायुमो जिला उपाध्यक्ष बैधनाथ टुडू, मोती सोरेन, कलेबर हेम्ब्रम, शिमल बेसरा, दिनेश मुर्मु आदि उपस्थित थे.
