नीमडीह प्रखंड के वागड़ी व जामडीह में मना राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. नीमडीह प्रखंड के लाकड़ी पंचायत अंतर्गत वागड़ी तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय जामडीह में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पीएलवी शुभंकर महतो ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि विधिक सेवाओं में समाज के कमजोर वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना शामिल है और यह सुनिश्चित करना कि आर्थिक या अन्य अक्षमताओं के कारण कोई भी नागरिक न्याय से वंचित न रहे. इसके अतिरिक्त पीएलवी ने कहा कि भारत के संविधान के प्रावधानों के अनुरूप निशुल्क विधिक सेवाएं प्राप्त करना एक महत्वपूर्ण अधिकार है. यदि आपको किसी भी प्रकार की पीड़ा है तो तत्काल प्राधिकार से सम्पर्क करें.

शिविर में कानूनी पुस्तिका व पर्ची का वितरण किया गया. मौके पर पीएलवी साधन महतो, लक्ष्मण टुडू, भिमा सोरेन, राजेश गराई, सपन सोरेन, फूलमनी टुडू, विरती मार्डी, महेन्द्र पारित, घासीराम हेम्ब्रम, दिपाली गोप, लक्ष्मी दास, सुष्मिता कुमारी, निसा कुमारी, संषोसी सिंह, राहुल तंतुवाई, गुरुपद गोप उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!