खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने आकर्षणी पीठ में की पूजा-अर्चना

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां के प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां आकर्षणी के दरबार में माथा टेका. मां आकर्षणी के पीठ पर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र के खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि माता का आशीर्वाद से क्षेत्र का चौतरफा विकास किया जाएगा. खरसावां को विकास के मार्ग पर आगे ले कर जाएंगे. इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई की पत्नी बासंती गागराई, रानी हेंब्रम, संजय प्रधान, भवेश मिश्रा, नरेंद्र महतो, भगत महतो समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!