कॉलेज मोड़ के पास अज्ञात कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला थाना अंतर्गत कॉलेज मोड के समीप एक अज्ञात कर ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना में बाइक सवार आस्तिक महतो और अजय रजक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां दोनो घायलों का उपचार चल रहा है. घटना सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे की है.

घायल युवक

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आस्तिक महतो एवं अजय रजक मधुपुर गांव के निवासी हैं. दोनों किसी काम से बाइक से सरायकेला बाजार आए थे. शाम को गांव वापसी के दौरान कॉलेज मोड पर विपरित दिशा से आ रही एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना में दोनो युवकों के चेहरे और हाथ में गंभीर चोट आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!