सरायकेला-खरसावां, झारखंड. विधानसभा चुनाव के दौरान सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया में झामुमो के केंद्रीय, जिला व प्रखंड के पदाधिकारी अपने ही क्षेत्र में पार्टी को वोट नहीं दिला पाये, जो कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बन गया है. चुनाव के दौरान केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी के बूथ में झामुमो को 144, भाजपा को 579 तथा जेएलकेएम को 50 मत मिले. इसी प्रकार जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदू महतो के गांव जयकान में झामुमो को 105, भाजपा को 43 तो जेएलकेएम को 594 वोट प्राप्त हुआ. जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो के छोटा गम्हरिया स्थित सात बूथों में कुल झामुमो को 697, भाजपा को 2186, जबकि जेएलकेएम को 655 वोट मिला. वहीं गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो के यशपुर पंचायत में झामुमो को 1505, भाजपा को 1251, जबकि जेएलकेएम को 1595 वोट प्राप्त हुआ. इस बार पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने गांव झिलिंगगोड़ा में माहौल बदल दिया. लोकसभा चुनाव मे जहां भाजपा को मात्र 57 वोट मिला था. वहीं विधानसभा चुनाव में 444 मत मिले. वहीं झामुमो को 131, तो जेएलकेएम को मात्र दो मत प्राप्त हुआ.
