सरायकेला-खरसावां, झारखंड. विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला. इस दौरान टायो गेट स्थित सरना उमूल परिसर में लोगों ने एलसीडी टीवी लगाकर चुनाव मतगणना का आंदन लिया. इस दौरान अपने-अपने पसंदीदा प्रत्याशी के बढ़त बनाने व जीतने पर आपस में ही लोग खुशी का इजहार करते नजर आये. इस दौरान लोगों के बीच खिचड़ी का भी वितरण किया गया.
