सरायकेला-खरसावां, झारखंड. इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलने पर छोटा गम्हरिया में झामुमो कार्यकर्ताओं ने ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सूरज लाल महतो के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ विजय जुलूस निकाली गयी. साथ ही आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया. वहीं राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलकांत झा के नेतृत्व में लड्डू वितरण कर जीत का जश्न मनाया.
