
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
इसे भी पढ़े : तेज हवा से घर का हिस्सा पड़ोसी के मकान पर गिरा, जनप्रतिनिधियों ने क्षतिपूर्ति का दिलाया भरोसा
इसे भी पढ़े : जेल में बंद होने का झांसा देकर मांगे थे 50 हजार रुपये रंगदारी, पुलिस जांच में सामने आया आरोपी का आपराधिक इतिहास
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या तीन अंतर्गत सातबोहनी गम्हरिया क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और जर्जर विद्युत व्यवस्था को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वार्ड पार्षद पिंकी चौधरी के नेतृत्व में विद्युत विभाग को एक ज्ञापन सौंपा गया.
ज्ञापन में क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए नए ट्रांसफॉर्मर लगाने तथा पुराने और जर्जर बिजली पोलों को बदलने की मांग की गई है. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से बिजली संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं.
बताया गया कि लगातार बिजली बाधित होने से आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है.
साथ ही बच्चों की पढ़ाई और अन्य दैनिक कार्यों पर भी इसका असर पड़ रहा है. लोगों ने यह भी चिंता जताई कि कई स्थानों पर पुराने और क्षतिग्रस्त बिजली पोल भविष्य में दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं, जिससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है.
वार्ड पार्षद पिंकी चौधरी ने विभाग से जनहित को प्राथमिकता देते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई करने और क्षेत्रवासियों को राहत देने की मांग की है. ज्ञापन सौंपने के दौरान शारदा देवी, मधु सिंह, हीरा सिट, अरविंद मेहता, शंभू कर्मकार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
