तेज हवा से घर का हिस्सा पड़ोसी के मकान पर गिरा, जनप्रतिनिधियों ने क्षतिपूर्ति का दिलाया भरोसा

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : जेल में बंद होने का झांसा देकर मांगे थे 50 हजार रुपये रंगदारी, पुलिस जांच में सामने आया आरोपी का आपराधिक इतिहास

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सोमवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने गम्हरिया और आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई. तेज हवाओं के कारण कई जगह नुकसान की सूचना मिली, जबकि बीरबांस पंचायत के चोड़ा गांव में एक परिवार का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

जानकारी के अनुसार चोड़ा निवासी रतन मुर्मू का घर तेज हवा की चपेट में आकर पूरी तरह उड़ गया. घर का एक हिस्सा पड़ोसी भोला मुर्मू के मकान पर जा गिरा, जिससे दोनों घरों को काफी नुकसान पहुंचा. अचानक हुई घटना से दोनों परिवारों में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई.

स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण क्षेत्र में नुकसान की स्थिति बनी. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार की मदद में जुट गए.

घटना की जानकारी मिलने पर बीरबांस पंचायत की मुखिया संगीता हांसदा और पूर्व मुखिया घनश्याम हांसदा मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की तथा सरकारी स्तर पर क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!