
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : गम्हरिया बाजार में महिला का पर्स-मोबाइल चोरी, बढ़ती घटनाओं पर फूटा लोगों का गुस्सा
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड ग्रामीण बैंक की कांड्रा शाखा के मैनेजर से जेल में बंद होने का झांसा देकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर बैंक मैनेजर को फोन कर रुपये की मांग की थी.
पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया. सोमवार को एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बंटी गुहा मूल रूप से परसुडीह गोलपहाड़ी का निवासी है. वर्तमान में वह पश्चिम कोलकाता में रहकर एक निजी कंपनी में कार्य कर रहा था.
जमानत के नाम पर मांगे थे पैसे
जानकारी के अनुसार 22 मई को झारखंड ग्रामीण बैंक की कांड्रा शाखा के मैनेजर के मोबाइल पर एक कॉल आया था. कॉल करने वाले ने खुद को रवि लोहार बताते हुए कहा कि वह सरायकेला जेल में बंद है. उसने जमानत के लिए वकील को रुपये देने की बात कहकर 50 हजार रुपये की मांग की थी.
पुलिस ने बनाई थी विशेष टीम
मामले में बैंक मैनेजर की शिकायत के बाद 24 मई को कांड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने सोमवार सुबह जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है.
पुराने आपराधिक मामले भी आए सामने
जांच में आरोपी के खिलाफ टेल्को, सिदगोड़ा, सीतारामडेरा और कदमा थाना क्षेत्रों में लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है.
छापेमारी टीम में शामिल रहे अधिकारी
कार्रवाई में कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, रामदयाल उरांव, कमलेश कुमार सिंह, रामाशीष शुक्ला समेत कांड्रा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे.
