
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : गम्हरिया में टाटा स्टील डंपिंग यार्ड से स्क्रैप चोरी का खुलासा, 10 टन माल के साथ चार गिरफ्तार
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया बाजार में रविवार सुबह चोरी की एक और घटना सामने आई. सब्जी बेचने पहुंची कांड्रा थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर निवासी सुशीला बास्के का पर्स और मोबाइल चोरी हो गया. महिला के अनुसार पर्स में नकद रुपये भी मौजूद थे. घटना के बाद बाजार क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल बन गया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पार्षद बनमाली दास ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि गम्हरिया बाजार और आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल, बाइक और अन्य सामानों की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है.
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई. लोगों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर पहल नहीं दिखाई दे रही है. उनका मानना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो बाजार आने वाले लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं.
