गम्हरिया में टाटा स्टील डंपिंग यार्ड से स्क्रैप चोरी का खुलासा, 10 टन माल के साथ चार गिरफ्तार

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : कांड्रा मोड़ पर ट्रक का तांडव, तीन कारों को टक्कर मार वन विभाग की दीवार तोड़ परिसर में घुसा

 

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टाटा स्टील के डंपिंग यार्ड से चोरी किये गये करीब 10 टन स्क्रैप के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बरामद स्क्रैप की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बतायी जा रही है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है.

गिरफ्तार आरोपियों में नवीन प्रमाणिक (24), तुषार कुमार महतो (20), निशांत कुमार पांडेय (26) तथा अमित कुमार यादव (22) शामिल हैं. सभी आरोपी गम्हरिया थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं.

जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र के फेज-5 स्थित टाटा स्टील गम्हरिया के डंपिंग यार्ड से स्क्रैप चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू की गयी.

जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन (JH05EH 2727) के साथ चार युवकों को पकड़ लिया. पूछताछ और जांच के आधार पर चोरी किये गये स्क्रैप को भी बरामद कर लिया गया.

थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मामले की जांच अभी जारी है. साथ ही इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है. पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!