
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : बिकानीपुर में तेज रफ्तार टाटा मैजिक पेड़ से टकराई, पांच घायल; तीन की हालत गंभीर
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा मोड़ पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने जमकर तबाही मचाई. ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी तीन कारों को एक-एक कर जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद वाहन वन विभाग की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए सीधे परिसर के अंदर जा घुसा. हादसे में ट्रक, तीनों कारें और वन विभाग की दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रक वन विभाग परिसर के अंदर घुसा हुआ है और कई वाहन क्षतिग्रस्त पड़े हैं.
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक को अचानक नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया. नियंत्रण खोते ही ट्रक सड़क किनारे खड़ी कारों को रौंदता चला गया और अंत में दीवार तोड़कर अंदर घुस गया.
घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही कांड्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है.
