वाहन जांच में भेदभाव पर भड़के युवा, मिक्सर वाहन रोककर किया विरोध

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : कांड्रा मोड़ पर ट्रक का तांडव, तीन कारों को टक्कर मार वन विभाग की दीवार तोड़ परिसर में घुसा

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना के पास शुक्रवार को चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान कथित भेदभाव के आरोप को लेकर स्थानीय युवाओं का आक्रोश सामने आया. युवाओं ने यातायात पुलिस पर आरोप लगाया कि हेलमेट जांच के नाम पर आम लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि गलत दिशा से गुजरने वाले भारी वाहनों को नजरअंदाज किया जा रहा है.

आरोपों से नाराज युवाओं ने एक मिक्सर प्लांट के वाहन को बीच रास्ते में रोककर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते गम्हरिया थाना गेट के पास सर्विस रोड पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कुछ समय के लिए जाम जैसे हालात बन गए. सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिससे माहौल और गर्म हो गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे युवाओं को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद गलत दिशा से आ रहे वाहन को वापस भेज दिया गया, जिसके बाद माहौल सामान्य हुआ.

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी गौरी शंकर टुडू ने आरोप लगाया कि थाना गेट के पास प्रतिदिन वाहन जांच अभियान चलाया जाता है, जिसमें स्थानीय लोगों को हेलमेट जांच के दौरान परेशान किया जाता है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई मिक्सर प्लांट के वाहन टोल शुल्क से बचने के लिए गलत दिशा का उपयोग करते हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं होती है.

युवाओं ने इस पूरे मामले को कथित दोहरे रवैये से जोड़ते हुए नाराजगी जाहिर की. साथ ही कहा कि मामले को लेकर वे पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!