
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : भाटिया पुलिया के पास कचरा डंपिंग पर बवाल, पार्षद ने जताई प्रदूषण की आशंका
इसे भी पढ़े : गम्हरिया से 11 दिनों से लापता नाबालिग छात्रा, परिजनों की बढ़ी चिंता
इसे भी पढ़े : छोटा गम्हरिया उपस्वास्थ्य केंद्र शिलान्यास पर विवाद, ग्राम प्रधान ने उठाए फंड दुरुपयोग के सवाल
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. विद्या भारती उच्च विद्यालय, बलरामपुर गम्हरिया में सोमवार को टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से एक दिवसीय “ट्रेनिंग ऑन बेसिक लाइफ सपोर्ट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कक्षा 12 के करीब 140 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना अथवा किसी अप्रत्याशित स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना तथा विद्यार्थियों के बीच जागरूकता बढ़ाना था.
कार्यक्रम की शुरुआत टाटा स्टील फाउंडेशन के मेडिकल विभाग के अजीत कुमार मिश्रा ने की. उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया. इसके बाद मेडिकल टीम की डॉ. बर्णाली मुखर्जी ने विद्यार्थियों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और सड़क दुर्घटनाओं के दौरान अपनाए जाने वाले प्राथमिक उपचार के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी.
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि मेडिकल टीम ने सीपीआर की व्यावहारिक प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया. इससे छात्रों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की तकनीक को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला.
विद्यालय के सचिव हिमांशु सरकार ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रति आभार जताया.
वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य कुणाल कुमार ने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को दैनिक जीवन में उपयोग करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की.
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष सुधांशु सरकार ने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम के सफल संचालन में टाटा स्टील फाउंडेशन के शेखर रजक, तारा झा, संबिता, माधुरी, मेडिकल टीम, विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
