भाटिया पुलिया के पास कचरा डंपिंग पर बवाल, पार्षद ने जताई प्रदूषण की आशंका

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : गम्हरिया से 11 दिनों से लापता नाबालिग छात्रा, परिजनों की बढ़ी चिंता

इसे भी पढ़े: छोटा गम्हरिया उपस्वास्थ्य केंद्र शिलान्यास पर विवाद, ग्राम प्रधान ने उठाए फंड दुरुपयोग के सवाल

 

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या एक अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने भाटिया पुलिया के समीप कथित रूप से कंपनी द्वारा कचरा फेंके जाने का मामला सामने आया है. इसको लेकर स्थानीय पार्षद बनमाली दास ने चिंता जताते हुए जल्द रोक लगाने की मांग की है.

पार्षद बनमाली दास ने बताया कि उक्त क्षेत्र में प्लास्टिक समेत विभिन्न प्रकार के कचरे का लगातार ढेर लगाया जा रहा है. उनके अनुसार लगातार जमा हो रहे कचरे से क्षेत्र की स्वच्छता प्रभावित हो रही है और स्थानीय लोगों के बीच भी चिंता का माहौल बना हुआ है.

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान कचरा बहकर नदी में पहुंच रहा है, जिससे जल प्रदूषण की आशंका बढ़ती जा रही है. यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो इसका असर पर्यावरण के साथ-साथ आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है.

पार्षद ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही कचरा फेंकने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने और क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!