छोटा गम्हरिया उपस्वास्थ्य केंद्र शिलान्यास पर विवाद, ग्राम प्रधान ने उठाए फंड दुरुपयोग के सवाल

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : मानदेय भुगतान में देरी पर बीआरपी-सीआरपी महासंघ नाराज, जिला बैठक में उठी कई अहम मांगें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत के एनकेएम मैदान के समीप छोटा गम्हरिया पंचायत के नाम से प्रस्तावित उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण के शिलान्यास को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. मामले में छोटा गम्हरिया के ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो ने कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए जिला परिषद फंड के दुरुपयोग की आशंका जताई है.

ग्राम प्रधान ने कहा कि छोटा गम्हरिया पंचायत में उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पहले से ही करीब 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है. ऐसे में उसी पंचायत के नाम पर दोबारा शिलान्यास होना कई सवाल खड़े करता है. उन्होंने कहा कि योजना के नाम पर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है, जिसकी जांच होनी चाहिए.

उन्होंने आरोप लगाया कि शिलापट्ट के अनुसार योजना छोटा गम्हरिया पंचायत के नाम से स्वीकृत है, लेकिन शिलान्यास कार्यक्रम की जानकारी पंचायत के किसी भी जनप्रतिनिधि को नहीं दी गई. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि स्थानीय प्रतिनिधियों की अनदेखी उचित नहीं है.

सूरज लाल महतो ने बताया कि इससे पहले भी छोटा गम्हरिया पंचायत के नाम पर उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड चार स्थित गायत्री नगर में किया गया था. बाद में जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद स्थल में बदलाव किया गया, जहां निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है.

उल्लेखनीय है कि 15 मई को आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल तथा जगन्नाथपुर की प्रभारी मुखिया रिंटू देवी मौजूद थीं. हालांकि कार्यक्रम में छोटा गम्हरिया पंचायत के किसी भी जनप्रतिनिधि को आमंत्रित नहीं किया गया था.

इस संबंध में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि छोटा गम्हरिया पंचायत के नाम से दो उपस्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत हैं. उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाना दुखद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!