गम्हरिया के विद्या भारती उच्च विद्यालय में बाल संसद का गठन, विजयी छात्र-छात्राओं ने ली शपथ

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : मई माह का राशन वितरण शुरू करने का निर्देश, बहानेबाजी पर होगी कार्रवाई

 

इसे भी पढ़े : गम्हरिया से 17 वर्षीय किशोरी छह दिनों से लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. विद्या भारती उच्च विद्यालय बलरामपुर गम्हरिया में बाल संसद का गठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न कराया गया. विद्यालय में आयोजित चुनाव में कक्षा सातवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचित प्रतिभागियों को विद्यालय के सचिव हिमांशु सरकार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.

इसके बाद विद्यालय के अध्यक्ष सुधांशु सरकार ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र एवं बैज प्रदान कर सम्मानित किया. विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री पद के लिए सिधु राज तियू, उप प्रधानमंत्री पद के लिए सपना महतो, अनुशासन मंत्री पद के लिए ऋषभ कुमार, उप अनुशासन मंत्री पद के लिए अंकित कुमार, सांस्कृतिक मंत्री पद के लिए राम कुमार, उप सांस्कृतिक मंत्री पद के लिए आरती गोप तथा सफाई मंत्री पद के लिए अन्नपूर्णा प्रधान का चयन किया गया है.

कार्यक्रम के दौरान भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया. जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राम कुमार को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं प्रखंड स्तर पर चयनित सिमरन गुरुंग, सुप्रिया गोराई एवं सिधु राज तियू को भी प्रशस्ति पत्र, मेडल और प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी.

इसके अतिरिक्त भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा के सफल संचालन में योगदान देने वाली विद्यालय की कोऑर्डिनेटर राधा रानी पाल, टीचर इंचार्ज निवेदिता चटर्जी तथा वरिष्ठ शिक्षिका जयंती नायक को विद्यालय के प्रधानाचार्य कुणाल कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!