मई माह का राशन वितरण शुरू करने का निर्देश, बहानेबाजी पर होगी कार्रवाई

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : गम्हरिया से 17 वर्षीय किशोरी छह दिनों से लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पूनम कुमारी ने सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों को मई माह का राशन वितरण तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जिन दुकानदारों के पास खाद्यान्न का स्टॉक उपलब्ध है, वे बिना किसी देरी के लाभुकों के बीच राशन वितरण सुनिश्चित करें.

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि बाद में समय की कमी या अन्य किसी प्रकार का बहाना स्वीकार नहीं किया जायेगा. सभी डीलरों को निर्धारित अवधि के भीतर पारदर्शिता के साथ राशन वितरण करने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी लाभुक को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

बीएसओ ने कहा कि राशन वितरण में अनियमितता या लापरवाही मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी पात्र लाभुकों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचे और वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!