
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : सालडीह में दो पक्षों के बीच मारपीट, जानलेवा हमले का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. प्रतिभा कभी संसाधनों की मोहताज नहीं होती, इसे एक बार फिर एसएस प्लस टू हाई स्कूल छोटा गम्हरिया के विद्यार्थियों ने साबित कर दिखाया है. सीमित संसाधनों और सुविधाओं के अभाव के बावजूद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सरायकेला-खरसावां जिले में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है.
विद्यालय ने साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों में कई जिला टॉपर देकर यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.
विद्यालय के प्रभारी एचएम मिठाई लाल यादव ने बताया कि इंटर साइंस में सुमित कोहल ने जिला में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया. वहीं अरूणी कुमार जिला टॉप टेन में आठवें स्थान पर रहे.
आर्ट्स संकाय में पूजा कुमारी हांसदा जिला सेकंड टॉपर बनीं, जबकि रिया कुमारी ने जिला टॉप टेन में छठा स्थान हासिल किया.
कॉमर्स संकाय में आस्था कुमार जिला सेकंड टॉपर और सुरभि कुमार जिला थर्ड टॉपर बनीं. इसके अलावा तनु कुमारी ने जिला टॉप टेन में पांचवां तथा खुशी कुमारी ने आठवां स्थान प्राप्त किया.
प्रभारी एचएम मिठाई लाल यादव ने कहा कि विद्यालय में संसाधनों की कमी जरूर है, लेकिन शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन ने हर चुनौती को पीछे छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है.
ग्रामीण परिवेश से आने वाले विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया है. विद्यालय की सफलता से पूरे इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल है.
