
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : गम्हरिया-कांड्रा पुलिस की कार्रवाई : अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह स्थित एक स्क्रैप टाल के समीप किराये के मकान परिसर में बुधवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के साथ मारपीट की घटना सामने आई.
मिली जानकारी के अनुसार दिनेश सिंह के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने तथा जानलेवा हमला करने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया गया है. घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए.
सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. वहीं घायल दिनेश सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया.
घटना के बाद देर रात दोनों पक्षों के लोग गम्हरिया थाना पहुंचे और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लगे. दोनों पक्षों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल गम्हरिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
